नागरिकता कानून पर बबाल कौन मचा रहा है

भारतीय संसद _- लोकसभा एवं राज्यसभा द्वारा पारित नागरिकता संसोधन कानून पर प्रारंभिक चुप्पी के बाद अब उत्तरप्रदेश ,दिल्ली में बबाल मचना शुरू हो गया है|  पहले आसाम ,त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल ,इसकी चपेट में थे|  केन्द्र को भी उन राज्यों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है जो कह रहे हैं कि हम इसे अपने राज्यों मेंइस कानून को लागू नहीं करेंगे | पंजाब, प.बंगाल  क्या देश का हिस्सा नहीं है ?आज भारत सरकार अपना नैतिक कर्तव्य निभा रही हैं | हिंदू ,सिख ,जैन बौद्ध, ईसाई ,पारसी -समुदाय के लोगों की क्या गलती थी ;जो उन्हें पाकिस्तानी  हुक्मरानों के जुल्म के लिए धकेल दिया गया ?आजादी हमें मिली ,शिकार वे लोग बने | लाहौर में बड़ी -बड़ी कोठियां,मंदिर जैन लोग छोड़ कर आये | जैन ,पारसी अत्यल्पसंख्यक हैं वे कहाँ जायें ?


                   अब जरूरत है भारत सरकार विरोधियों पर सख्त कार्यवाही करे | टी.वी संवाद में भड़कने वाले बयानों पर रोक लगे | हिंसा करने वालों को  दंडित किया जाये |