नागरिकता बिल पास ,शरणाथियों में हर्ष

नागरिकता  बिल पर बुधवार को संसद ने मुहर लगा दी | राज्यसभा ने रात क़रीब नौ बजे 105 के मुकाबले 125 मतों से बिल पारित कर दिया|  लोकसभा में इसे पहले ही पास कर दिया था | राष्ट्पति के दस्तखत होते ही यह कानून बन जायेगा | साथ ही पाकिस्तान , अफगानिस्तान और बांग्लादेश मेें  धार्मिक उत्पीड़न के बाद आये  शरणार्थियों हिंदू ,जैन ,बौद्ध ,सिख ,परसी ,ईसाई  को  भारत की नागरिकता पक्की हो जाएगी |नागरिकता संशोधन बिल पास होने से असम ,त्रिपुरा ,बंगाल में उग्र विरोध चल रहा है किन्तु यह विरोध अधिक दिनों तक नहीं चल पाएगा | भारत के अल्पसंख्यकों  और मुस्लिमों को किसी की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है | धार्मिक आधार पर प्रताड़ितों को भी नागरिकता मिलेगी | ये नागरिकता देने का बिल है ,नागरिकता लेने का नहीं | मोदी सरकार संविधान पर भरोसा रखती है |मैं भरोसा दिलाता हूँ कि यह कभी मुस्लिम मुक्त नहीं होगा |